Home Entertainment अपनी लव स्टोरी बच्चों को भी सुनाना चाहती हैं: प्रियंका चोपड़ा

अपनी लव स्टोरी बच्चों को भी सुनाना चाहती हैं: प्रियंका चोपड़ा

1213
0

एंटरटेनमेंट डेस्क। ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी और फिर उनकी शादी ने कई लोगों को सरप्राइज किया था। इनके बीच तलाक तक होने की खबरें आईं लेकिन शादी को कई महीने बीत जाने के बाद भी निक और प्रियंका का रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इनके इस प्यार भरे रिश्ते से प्रियंका कितनी खुश हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपनी लव स्टोरी बच्चों को भी सुनाना चाहती हैं।

दरअसल, प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मेट गाला 2017 का फोटो शेयर किया है, जिसमें वह निक के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। फोटो पर ऐक्ट्रेस ने लिखा है ‘यह कहानी मैं अपने बच्चों को जरूर बताऊंगी कि मेरी तुम्हारे पापा से मुलाकात कैसे हुई’।

मेट गाला के सेट पर बढ़ी थीं नजदीकियां
मेट गाला का यह फोटो इसलिए बेहद खास है क्योंकि निक और प्रियंका की पहली मुलाकात इसी इवेंट में हुई थी, जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

निक ने भी कहा था कि मेट गाला 2017 में प्रियंका को देखते हुए उन्हें स्पेशल फील हुआ था। उन्होंने इसी के बाद प्रियंका से मिलने की कोशिश की थी।

2019 में मेहमान नहीं होस्ट बनकर शरीक होंगे कपल

वैसे बता दें कि इस बार यह स्टार कपल मेट गाला 2019 में मेहमान बनकर नहीं बल्कि होस्ट बनकर शरीक होगा। प्रियंका और निक को मेट गाला होस्ट कमिटी का हिस्सा बनाया गया है, जिससे कई दिग्गज सितारे जुड़े हुए हैं।

Previous articleचीनी दूल्हे पाकिस्तानी दुल्हनों की कर रहे तस्करी
Next articleएकाग्रता बढ़ाने के लिए अखरोट एक अच्छा विकल्प