Home Education अब तक रहस्य में हैं दुनिया के ये लोग

अब तक रहस्य में हैं दुनिया के ये लोग

1556
0

एजुकेशन डेस्क। तियानमेन चौक पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन को चीन ने बुरी तरह से कुचल दिया था और टैंकों से गोले बरसाकर उन्हें मौत की घाट उत्तर दिया था। आज साइबर सूचना के इस दौर में जब कुछ भी छिपा नहीं रहता और दुनिया के किसी भी कोने की सूचना उजागर हो ही जाती है। लेकिन 30 साल बीतने के बाद भी टैंक मैन के बारे में सिर्फ कयास लगाए जाते हैं। आज भी वह कहानियों का ही हिस्सा है, लेकिन हकीकत किसी को नहीं मालूम। ऐसे ही दुनिया के कई और लोग अब तक रहस्य हैं, आइए आज उनके बारे में जानते हैं।

​चीन का टैंक मैन
एक तस्वीर जो चीनी विरोध का प्रतीक बन गई। वह तस्वीर चीन में छात्रों के विरोध का चीनी सेना द्वारा दमन के समय की है।। चीनी सेना के सामने एक बेखौफ आदमी खड़ा हुआ है। वह आदमी कम से कम 2 बार टैंक के आगे आया जिसे बाद में भीड़ ने अपनी ओर खींच लिया था। इस रहस्यमय इंसान की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

बबुष्का लेडी
22 नवंबर, 1963 को अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ.कैनेडी की हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वहां एक महिला दिखी थी। उस महिला के हाथ में एक कैमरा था जो बाद में कैमरा रूपी पिस्तौल निकली। उसी महिला को कैनेडी की हत्या का दोषी माना गया। लेकिन आज तक उस महिला का पता नहीं चल पाया है। उसे बबुश्का लेडी इसलिए कहा जाता है क्योंकि उसने रूसी हेडकार्फ जैसा दिखने वाला स्कार्फ पहन रखा था। रूसी भाषा में उम्रदराज महिला को बबुश्का कहा जाता है। इसी वजह से उस महिला को भी बबुश्का लेडी के नाम से याद किया जाने लगा।

डीबी कपूर
विमान अपहरण की दुनिया की यह सबसे सफल घटना में से एक थी। इस शख्स ने अमेरिकी जहाज बोइंग-727 को हवा में ही अपहरण कर लिया और फिरौती भी वसूल ली। उसके बाद पैराशूट पहनकर कूद गया। बाद में जांच में पैराशूट और फिरौती की रकम तो मिली लेकिन इस इंसान का आज तक नहीं पता चला।

विनित्सा का आखिरी यहूदी
एक आदमी घुटनों के बल बैठकर अपनी मौत का इंतजार कर रहा है। यह तस्वीर हिटलर के नाजी जर्मनी की क्रूरताओं का एक प्रतीक है। हिटलर ने लाखों यहूदियों को मौत के घाट उतरवा दिया था। यह तस्वीर विनित्सा के एक आखिरी यहूदी की है जिसे नाजिक सैनिक घेरे हुए हैं। इस आदमी के बारे में खुद नाजी सेना को भी पता नहीं था।

Previous article2059 तक भारत की आबादी बढ़कर 1.65 बिलियन हो जाएगी
Next article7 साल के लॉन्गहॉर्न ने अपने नाम किया ‘गिनेस वर्ल्ड रिकॉर्ड’