Home National अब महिलाओं को भी भारतीय थलसेना में जाने का मौका मिल रहा

अब महिलाओं को भी भारतीय थलसेना में जाने का मौका मिल रहा

1169
0

नई दिल्ली। सेना पुलिस में सेनिको के 100 पदों पर वेकंसी है जिसके लिए आज से आवेदन शुरू हो रहा है। सेना पुलिस में सैनिक के तौर पर महिलाओं की भर्ती के लिए भारतीय थलसेना पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इस परियोजना का थलसेना अध्यक्ष का प्रभार संभालते ही जनरल बिपिन रावत ने प्रस्ताव रखा था जिसे रक्षा मंत्रालय द्वारा हाल ही में फाइनल मंजूरी दी गई है। इसीबीच सेना की ओर से महिलाओं के लिए जनरल ड्यूटी में सैनिक के तौर पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन आज यानी 25 अप्रैल, 2019 को जारी किया जाएगा। सूचना भारतीय थलसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy।nic।in पर उपलब्ध होगी।

25 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू

इसके लिए आवेदन 25 अप्रैल, 2019 से शुरू हो रहा है। आवेदन की अंतिम तारीख 8 जून, 2019 है। अभ्यर्थियों को पहले कॉमन एंट्रेंस टेस्ट देना होगा जिसके बाद फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (पीईटी) होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 100 पदों को भरा जाएगा।

न्यूनतम आयु और अधिकतम आयु भरना जरूरी

भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु साढ़े 17 साल और अधिकतम आयु 21 साल होनी चाहिए।

10वीं पास होना जरुरी

हर विषय में 33-33 फीसदी या कुल मिलाकर 45 फीसदी नंबरों के साथ 10वीं पास हो या समकक्ष शिक्षा

Previous articleएक18 वर्षीय छात्र ने एपल के खिलाफ 1 अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपए) का दावा किया है
Next articleपुरु मामा हुए बेनकाब: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai