Home Business अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने न्यूयॉर्क में 554 करोड़ रुपए मे...

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने न्यूयॉर्क में 554 करोड़ रुपए मे 12 बेडरूम का नया घर खरीदा है

957
0

न्यूयॉर्क. अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस ने 12 बेडरूम का घर 554 करोड़ रुपए में न्यूयॉर्क में खरीदा है। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने न्यूयॉर्क में नया घर खरीदा है। मैनहैटन इलाके में मौजूद इस घर के लिए बेजोस ने 8 करोड़ डॉलर (करीब 554 करोड़ रुपए) खर्च किए हैं। कुछ समय पहले तक अमेजन न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में अपना दूसरा हेडक्वॉर्टर खोलने की योजना बना रही थी। लेकिन फरवरी में यह योजना रद्द कर दी गई। बेजोस इसके बाद से न्यूयॉर्क में नए घर की तलाश में थे। माना जा रहा है कि वे यहां गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ रहेंगे।

बेजोस का नया घर 17 हजार ‌वर्ग फीट में फैला है। इसमें कुल 12 बेडरूम है। इसमें 3 मंजिला पेंटहाउस है। उसके नीचे दो और फ्लैट हैं। पेंटहाउस तीन मंजिला है और यह 10 हजार वर्ग फीट में फैला है। इसमें एक लाउंज, बॉर्डरूम, गोल्फ सिम्युलेटर, स्क्रीन रूम, गेम रूम और प्ले रूम भी मौजूद है। बेजोस इस घर को अपनी जरूरतों के हिसाब से री-डिजाइन करवा सकते हैं।

तलाक के बाद बेजोस ने पहला नया घर खरीदा, गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज के साथ नए घर में रहने की चर्चा। बेजोस ने पत्नी मैकिंजी से अप्रैल में तलाक लिया था। तलाक के बाद भी बेजोस करीब 100 अरब डॉलर (करीब 7 लाख करोड़ रुपए) नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। बेजोस के पास पहले से कैलिफोर्निया, टेक्सास, वॉशिंगटन राज्य और वाशिंगटन डीसी में घर हैं।

बेजोस ने भले ही नए घर के लिए 554 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, लेकिन यह मैनहैटन में रियल एस्टेट प्रॉपर्टी की सबसे बड़ी कीमत नहीं है। इसी साल जनवरी में हेज फंड चलाने वाले अरबपति केन ग्रिफिन ने यहां 1,650 करोड़ रुपए में एक घर खरीदा था। वह अमेरिका के इतिहास में अब तक बिका सबसे महंगा घर है। बेजोस 2 साल पहले यह घर लेते तो 114 करोड़ रु. ज्यादा देने होते। बेजोस सफल बिजनेसमैन हैं और सही वक्त पर सही डील करने के लिए जाने जाते हैं। यह घर अगर वे 2017 में खरीदते तो उन्हें करीब 668 करोड़ रुपए चुकाने पड़ते। यानी मौजूदा रकम से 114 करोड़ रुपए ज्यादा। पिछले दो साल में इस प्रॉपर्टी की कीमत में 21% की कमी आई है।

Previous articleमैनचेस्टर एयरपोर्ट पर एक महिला ने वॉशरूम समझ खोला विमान का दरवाजा
Next articleबिल गेट्स और वॉरेन बफे ने रेस्टोरेंट में काम की ट्रेनिंग ली; वेटर बने, कैश काउंटर भी संभाला