Home State उड़ीसा के ब्रहृमपुत्र में हुई एक अजीबो गरीब घटना

उड़ीसा के ब्रहृमपुत्र में हुई एक अजीबो गरीब घटना

71
0

उड़ीसा/गंजम। उड़ीसा के ब्रहृमपुत्र के गंजम जिले के रहने वाले एक शख्स के साथ बहुत ही अजीबो गरीब घटना हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह शख्स गुजरात के सूरत में काम करता है। कुछ दिन पहले वह अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इस दौरान वह और उसके दोस्त सभी नशे में थे। वह नशे में इतने चूर हो गए थे की उनको कुछ भी होश नहीं रहा की वो क्या करने जा रहे है और मजाक-मजाक में उसके दोस्तों ने उसके गुदा के रास्ते स्टील का गिलास उसके प्राइवेट पार्ट के अंदर डाल दिया।

उस दिन तो उसे नशे की वजह से कुछ मालूम नहीं चला और वह अपने घर वापस चला गया, लेकिन अगले दिन जब उसको होश आया तो उसके भयंकर दर्द होने लगा। वह अपने कमरे पर वापस पहुंचा। इसके बाद उसे निचली आंत में दर्द होने लगा। इतना होने के बाद भी उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। जब दर्द असहनीय हो गया तो वह सूरत से अपने घर गंजम वापस आ गया और परिवार वालों को सारी बात बताई।

इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे एमकेसीजी अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टरों की टीम ने उसका एक्सरे कराया। जब एक्सरे रिपोर्ट सामने आई तो सब हैरान रह गए क्योंकि उसकी आंत में स्टील का गिलास फंसा हुआ दिख रहा था। इसके बाद डॉक्टरों ने एक दुर्लभ सर्जरी के जरिए डॉक्टरों ने आंत को काटकर स्टील का गिलास बाहर निकाल लिया। अब उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

Previous articleइमरान खान की होगी गिरफ्तारी : एंटी टेररिज्म एक्ट के तहत किया वारंट जारी; पुलिस अधिकारियों और जज को धमकाया था
Next articleनहीं रहे भारतीय फुटबॉल की टीम अगुआई करने वाले पूर्व कप्तान समर ‘बद्रू’ बनर्जी