Home Entertainment कलंक’ में शानदार अभिनय के बाद, ‘स्ट्रीट डांसर’ पर वरुण का फोकस

कलंक’ में शानदार अभिनय के बाद, ‘स्ट्रीट डांसर’ पर वरुण का फोकस

852
0

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक्टर वरुण धवन फिल्म ‘कलंक’ में शानदार अभिनय के बाद अब अपनी आने वाली फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर‘ पर फोकस कर रहे हैं। वरुण धवन ने निर्देशक रेमो डिसूजा के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है।रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही फिल्म स्ट्रीट डांसर में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी काम कर रही हैं। इससे पहले दोनों फिल्म ‘एबीसीडी 2’ में भी काम किया था। रेमो डिसूजा की डांस फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म है।

सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। दोनों फिल्म के सेट से फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसके चलते इनके फैंस को फिल्म के बारे में अपडेट मिलते रहते हैं। अब वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर रेमो डिसूजा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को #3 कैप्शन दिया है।

‘स्ट्रीट डांसर’ के बारे में बाते करें तो फिल्म में वरुण धवन एक पंजाबी डांसर के रोल में नजर आएंगे और श्रद्धा कपूर एक पाकिस्तानी डांसर की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म 8 नवंबर को रिलीज हो सकती है।

Previous article87 साल की उम्र में ऐक्टिंग गुरु रोशन तनेजा का निधन हुआ
Next article2014 के मुकाबले बीजेपी, जीतेगी ज्यादा सीटें: अमित शाह