Home State किसान आंदोलन पर अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए कही ये बड़ी...

किसान आंदोलन पर अखिलेश यादव ने भाजपा के लिए कही ये बड़ी बात

231
0

लखनऊ। किसानों के आंदोलन पर जहाँ सरे विपक्षी भाजपा को घेरने में जुटे हैं, ऐसे में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर बड़ा हमला बोलै है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बुजुर्ग किसानों को अपमानित कर रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि, “भाजपा सरकार बुजुर्ग किसानों को बार-बार, अलग-अलग जगह बुलाकर बिना किसी नतीजे के अपमानित कर रही है। देश की जनता आक्रोशित होकर सब देख रही है। भाजपा कुछ पूंजीपतियों के स्वार्थ को पूरा करने के लिए बिचौलिया बनना बंद करे। भाजपाई अहंकार की सत्ता नहीं चलेगी।”

गौरतलब है कि नए कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध बढ़ गया है और इसके चलते बुधवार को किसान नेताओं और सरकार के बीच होने वाली छठे दौर की वार्ता टल गई है। भारत बंद के आयोजन के बाद और वार्ता से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गतिरोध तोड़ने के लिए मंगलवार शाम 13 किसान नेताओं के साथ बैठक की। इसमें किसान संगठन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग पर अड़े रहे, लेकिन सरकार का कहना है कि कानूनों को रद्द करना संभव नहीं है, इनमें संशोधन किए जा सकते हैं। सरकार ये संशोधन प्रस्ताव बुधवार को सौंपेगी और इन पर चर्चा के बाद किसान संगठन अपने आगे के कदम पर फैसला करेंगे।

किसान आंदोलन में गतिरोध बढ़ने के साथ ही भाजपा पर सियासी हमले शुरू हो गए हैं। किसानों द्वारा सरकार का प्रस्ताव ठुकराने के बाद आंदोलन को जारी रखने की बात कही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी तेवर बढ़ गए हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उसे अमीरों की सरकार बताया और कहा कि गरीब किसान का दर्द भाजपा को नजर नहीं आता।

Previous articleसरकार के प्रस्ताव को ख़ारिज कर 14 दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन करेंगे किसान
Next articleआठवें दिन भी बढ़त के साथ सेंसेक्स 46 हजार के पार