Home National कोरोना का असर : लखनऊ में बार, कैफे, हेयर सलून और ब्यूटी...

कोरोना का असर : लखनऊ में बार, कैफे, हेयर सलून और ब्यूटी पॉर्लर 31 मार्च तक बंद

1338
0

नई दिल्ली। अब कोरोना वायरस का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। यूपी में लखनऊ के सभी बार, कैफे, हेयर सलून और ब्यूटी पॉर्लर 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र के चार शहरों मुंबई, पुणे, नागपुर और पिंपरी चिंचवड़ को लॉकडाउन कर दिया गया है। उधर, दिल्ली में सभी शॉपिंग मॉल बंद करने का आदेश दिया गया है। इन मॉल में ग्रॉसरी, मेडिकल और वेजिटेबल शॉप खुली रहेंगी। रविवार को जनत कर्फ्यू के तहत दिल्ली मेट्रो और हरियाणा में बस सर्विस बंद रहेगी। इस बीच देश में संक्रमितों की संख्या 218 हो गई है। हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप पर हेल्पडेस्क शुरू की है। यह 24 घंटे काम करेगी।

  • जनता कर्फ्यू के दौरान दिल्ली मेट्रो और हरियाणा में बस सर्विस बंद रहेगी
  • केंद्र सरकार ने वॉट्सऐप पर हेल्पडेस्क शुरू की, यह 24 घंटे करेगी काम

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के सभी बार, कैफे, हेयर सलून और ब्यूटी पॉर्लर 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। शहर के मोहल्ला खुर्रम नगर, विकास नगर, अलीगंज, महानगर, गुडंबा और इंदिरा नगर में सभी ऑफिस, शॉप और इंस्टीटयूट 23 मार्च तक रोक दिए गए हैं।

राजस्थान: गुरुवार को जयपुर में एक दंपती में कोरोना का सैंपल पॉजिटिव मिला है। दोनों को आईसोलेशन में रखा गया है। ये 17 मार्च को स्पेन से दुबई होते हुए दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद दोनों 18 मार्च को टैक्सी से जयपुर पहुंचे। इनके साथ ही दो ड्राइवरों और होटल स्टाफ के 4 लोगों को भी होम आइसोलेशन में रखा गया है।

पंजाब: मोहाली के सिविल सर्जन मंजीत सिंह ने बताया कि 69 साल की महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है। गुरुवार को संक्रमण से 70 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। देश में यह कोरोनावायरस से मौत का चैथा मामला है। तीन अन्य मौतें दिल्ली, तेलंगाना और महाराष्ट्र में हुई हैं।

गुजरात: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने कहा कि गुजरात में तीन नए मरीज सामने आए। दो अहमदाबाद और एक वडोदरा में। अहमदाबाद में मिले संक्रमित फिनलैंड और न्यूयॉर्क से लौटे थे। वड़ोदरा में मिला संक्रमित स्पेन से आया था। उन्होंने कहा कि राजकोट में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति विदेश से मुंबई लौटा था और ट्रेन से जामनगर लौटा था। राज्य में कुल पांच संक्रमित हो गए हैं।

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सभी मॉल्स, रेस्टोरेंट बंद कर दिए हैं। सरकार ने सलाह दी है कि राजधानी में स्थित सभी प्राइवेट ऑफिस में 31 मार्च तक कर्मचारियों से घर से काम करने की इजाजत दी जाए। साथ ही बुजुर्गों और बच्चों को घर में रहने की सलाह दी गई है। राजधानी में 31 मार्च तक रेस्टोरेंट भी बंद कर दिए गए हैं। टेक-अवे और होम डिलीवरी होती रहेगी।

आंध्र प्रदेश: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विशाखापट्टनम में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है, जो हाल ही में सऊदी अरब से लौटा था। राज्य में संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है।कोयंबटूर के कलेक्टर ने कहा है कि आज से तमिलनाडु की केरल से सटी सीमा बंद की जा रही है।


द की जा रही है।

Previous articleटैक्स वसूली : सुप्रीम कोर्ट ने केरल और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
Next articleआक्रोश : बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की हरकतों पर उबले लोग, गैर जिम्मेदार बताया