Home National गणतंत्र दिवस की परेड में इन राज्यों को नहीं मिली जगह

गणतंत्र दिवस की परेड में इन राज्यों को नहीं मिली जगह

869
0

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड में 22 झांकियों को रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां दिखाई जाएंगी, जबकि 6 झांकियां केंद्रीय मंत्रालयों से संबंधित होंगी। मंत्रालय को कुल 56 प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से उसने 22 को मंजूरी दी है। बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और केरल के प्रस्वातों को खारिज कर दिया गया है।

इस बीच झांकी के प्रस्ताव को रद्द किए जाने पर राजनीति भी शुरू हो गई है। केरल के कानून मंत्री ने इसे लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि यह फैसला केरल के प्रति उसके व्यवहार को दर्शाता है। झांकी में उत्तराखंड, झारखंड, पुदुचेरी समेत कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जगह नहीं दी गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों से सिर्फ असम और मेघायल को ही सूची में जगह मिली है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों से सिर्फ केरल को ही बाहर रखा गया है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना की झांकियों को रिपब्लिक डे परेड में शामिल किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्रालयों की बात की जाए तो वित्त मंत्रालय, पेयजल एवं शौचालय विभाग, उद्योग मंत्रालय, गृह मंत्रालय, केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय और जहाजरानी मंत्रालय की झांकियों को भी रिपब्लिक परेड में शामिल किया गया है।

Previous articleदिल्ली में धमाके से गिरी बिल्डिंग, 14 घायल
Next articleअब फिल्म में दर्शको को इमोशनल ब्लैकमील करते नजर आएंगे अक्षय कुमार