Home National चल गया प्रियंका का जादू, कांग्रेस से जुड़ रहे दनादन बूथ कार्यकर्ता

चल गया प्रियंका का जादू, कांग्रेस से जुड़ रहे दनादन बूथ कार्यकर्ता

404
0

नई दिल्ली। सत्ता से दूर कांग्र्रेस पार्टी में प्रियंका गांधी ने जान फूंक दी है। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद देश भर में कांग्रेस के कार्यकतार्ओं में नया जोश देखा गया था। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को इस रणनीति का फायदा दिखता मिल रहा है।

प्रियंका गांधी के पार्टी के महासचिव बनने के बाद देश भर में कांग्रेस के 10 लाख नए बूथ कार्यकर्ता बने हैं। संगठन की कमी से जूझ रही कांग्रेस के लिए ये बड़ी राहत की बात है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर मुताबिक कांग्रेस की डेटा विभाग ने इसका आकलन किया है।

प्रियंका गांधी के आने से यूपी में बड़ा फायदा प्रियंका गांधी को राहुल गांधी ने पार्टी का महासचिव बनाने के बाद पूर्वी उत्तरप्रदेश की कमान सौंपी है। सपा-बसपा गठबंधन के बाद आक्रामक रणनीति के तहत ये फैसला लिया गया था।

यूपी में प्रियंका गांधी के प्रभारी बनने के बाद कांग्रेस के 10 लाख नए कार्यकर्ता बने हैं। यूपी में प्रियंका के आने के बाद पार्टी को दोगुना फायदा मिला है। अब यूपी में बूथ कार्यकतार्ओं की संख्या 150,000 से बढ़कर 350,000 लाख हो गई है।

Previous articleकर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस में सुलह, सीट बंटवारे पर बन गई बात ऐलान आज
Next articleआजम के ‘गढ़’ में अखिलेश चलाएंगे साइकिल