Home International दक्षिण अफ्रीका में भारी बाढ़, स्थिति गंभीर

दक्षिण अफ्रीका में भारी बाढ़, स्थिति गंभीर

552
0

ग्लोबल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में मूसलाधार बारिश और बाढ़ आने के कारण कम से कम 51 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता लेनोक्स मबासो ने कहा कि क्वाजुलू-नटाल प्रांत के सबसे बड़े शहर डरबन में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में अमनजिमटोटी, चैट्सवर्थ और मरिआनहिल्ली शामिल हैं।

सम्मेलन बीच में छोड़ वापस आये अफ्रीकी राष्ट्रपति
प्रभावित इलाकों में कई भवन गिर गए और दीवारें ढह गईं। घरों में पानी घुस गया। हालात की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ‘सिरिल रामफोसा’ को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए मिस्र में अफ्रीकी एकता शिखर सम्मेलन को बीच में छोड़कर वापस आना पड़ा है।

रामफोसा ने ट्वीट कर बताया, “मैं वापस आ गया हूं।” बाढ़ से हुए नुकसान और राहत कार्यों को देखने के लिए क्वाजुलू-नटाल के लिए उड़ान भरी है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अस्थायी आश्रय बनाए गए हैं जहां उन्हें भोजन दिया जा रहा है। सरकारी प्रसारक एसएबीसी ने बताया है कि एक हजार लोग विस्थापित हुए हैं।

Previous articleसावधान! बाजारों में आ गया नकली आम
Next articleएक18 वर्षीय छात्र ने एपल के खिलाफ 1 अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपए) का दावा किया है