Home Regional दादी और पोते का रंग न मिलने पे बताया बच्चा चोर, दादी...

दादी और पोते का रंग न मिलने पे बताया बच्चा चोर, दादी को पीटा

1270
0

दिल्ली। इन दिनों बच्चा चोर गैंग की अफवाहों के चलते अकसर बेकसूर लोग भीड़ का निशाना बन रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को गाजियाबाद के लोनी में देखने को मिला, जहां लोगों ने महज इस बात पर बुजुर्ग महिला को घेर लिया क्योंकि उसका पोता गोरा था और वह सांवली। इसके चलते लोगों को लगा कि वह महिला बच्चे को चुराकर लाई है और कई लोगों ने उसकी पिटाई तक कर दी।
दरअसल महिला पोते को चप्पल दिलवाने के लिए मार्केट गई थी। इस बीच कुछ लोगों ने दोनों रंग में भेद करने के बाद उसे बच्चा चोर बता कर हल्ला मचा दिया। इसके बाद लोगों ने महिला की पिटाई कर दी। भीड़ में ही कुछ लोग आगे आए और उसे बचाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने के बाद महिला को अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पता चला कि बच्चा महिला का पोता था। कोतवाली प्रभारी बिजेन्द्र सिंह भड़ाना ने बताया कि अफवाह के बाद महिला के साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वालो को चिन्हित किया जा रहा है।

महिला रोकर बताती रही मेरा पोता है, लोग पीटते रहे
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अफवाह के बाद जब लोगों ने उसे घेर लिया तो वह उसने बताया कि बच्चा उसका पोता है। इसके बाद भी लोगों ने बिना बात किए उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान वह रोकर सब को बताती रही, लेकिन किसी ने उसकी सुनी नहीं और पिटाई करते रहे।
एक सप्ताह में अफवाह पर पिटाई के 5 मामले
गाजियाबाद में बीते एक सप्ताह में बच्चा चोर की अफवाह पर पिटाई के 5 मामले सामने आ चुके हैं। इन घटनाओं में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि विजयनगर और लोनी में हुई घटना की जांच की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर किया जाएगा। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पीवी रामाशस्त्री ने पहले ही इस प्रकार की अफवाहों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को अलर्ट कर दिया है।

परिवार से बिछड़ी महिला को पकड़कर पीटा
गाजियाबाद के ही विजयनगर क्षेत्र के राहुल विहार में मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने एक महिला को इलाके में घूमते हुए देखा। इसी बीच इनमें से किसी एक ने बच्चा चोर की अफवाह फैला दी। इतना ही नहीं अफवाह फैलाने वाले युवक ने वहां पर जुटे लोगों को अपने मोबाइल पर एक विडियो भी दिखाया। कुछ लोग उसे मारने दौड़ पड़े। इनके बीच में कुछ जागरूक लोग भी थे जो पहले बचाने की कोशिश की, लोगों के नहीं मानने पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। दरअसल नोएडा की रहने वाली महिला अपने परिवार से बिछड़ गई थी।

Previous articleपुलिसकर्मियों का मानना है कि ऊंची जाति के हिंदू अपराध की ओर नहीं जाते
Next articleपीएम नरेंद्र मोदी ने आज फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत