Home Entertainment दिव्यांका के इंस्टाग्राम पर तस्वीर लगते ही बढ़ी फैंस के दिलों की...

दिव्यांका के इंस्टाग्राम पर तस्वीर लगते ही बढ़ी फैंस के दिलों की धड़कन

1265
0

एंटरटेनमेंट डेस्क। टेलिविजन की सबसे पॉप्युलर ऐक्ट्रेस में से एक Divyanka Tripathi Dahiya सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों के कारण अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ की इशिता के नाम से मशहूर दिव्यांका अक्सर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल में ही दिव्यांका ने एक नई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसे देख फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ना लाजमी है।

‘जब तक मैंने इसे ट्राइ नहीं किया था, यह मेरा स्टाइल नहीं था’

इस तस्वीर में दिव्यांका ब्लैक जंपसूट में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इस ड्रेस में दिव्यांका अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ दिव्यांका ने हाई हील्स कैरी किया हुआ है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘जब तक मैंने इसे ट्राइ नहीं किया था, यह मेरा स्टाइल नहीं था।’ पिछले दिनों भी दिव्यांका रेड जंपसूट में नजर आई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो, जल्द ही दिव्यंका दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर के नए शो में एक कैमियो करती नजर आएंगी।

नए शो में दिव्यांका राजीव खंडेलवाल के साथ रोमांस करती दिखेंगी

इसके अलावा दिव्यांका पॉप्युलर शो ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला का रोल निभा रही हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि जल्दी ही दिव्यांका का यह शो ऑफएयर होने जा रहा है। हालांकि अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा दिव्यंका जल्द ही एकता कपूर के नए शो ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ में नजर आएंगी। इस शो में दिव्यांका राजीव खंडेलवाल के साथ रोमांस करती दिखेंगी। जानकारी के अनुसार, दोनों ऐक्टर्स इस शो में शेफ का रोल निभाते दिखेंगे।

Previous articleसूरज शर्मा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से विरोधियों की हवा खराब
Next articleपीएम और सरकार के चमचे हैं राज्यपाल : संजय निरुपम