Home TOURISM दुनिया का सबसे बड़ा अंडर वॉटर पार्क, बहरीन

दुनिया का सबसे बड़ा अंडर वॉटर पार्क, बहरीन

909
0

ट्रेवल डेस्क।दुनिया का सबसे बड़ा अंडर वॉटर पार्क, बहरीन अभी तक आपने बहुत से थीम पार्क देखे होंगे लेकिन बहरीन में एक ऐसा पार्क बन रहा है जो सभी को हैरान कर देगा। बहरीन में दुनिया का सबसे बड़ा अंडर वॉटर थीम पार्क बन रहा है। हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा भी की गई है। बोइंग-747 हवाई जहाज इसका खास आकर्षण होगा। अगस्त 2019 तक इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। बहरीन सरकार ने इसकी तैयारियों से जुड़ा एक विडियो भी शेयर किया है।

सबसे बड़ा अंडर वॉटर थीम पार्क बनाने का उद्देश्य बहरीन में पर्यटकों की संख्या में इजाफा करना है। यह देश की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ाने का काम करेगा। बहरीन के व्यापार और पर्यटन मंत्री जाएद बिन रशीद अल जायनी के मुताबिक, ‘यह प्रॉजेक्ट हमारे लिए गर्व की बात है।’

देखने को मिलेगा मोतियों का घर
पार्क का मुख्य आकर्षण बोइंग-747 का हवाई जहाज होगा। इससे पहले कभी भी किसी इतने बड़े प्लेन को पानी में नहीं रखा गया है। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बहरीन का परंपरागत मोतियों का घर पानी के अंदर देखने को मिलेगा। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पानी की खूबसूरती को और भी बढ़ाने के लिए कोरल रीफ का रेप्लिका भी तैयार किया गया है।

Previous articleनेपाल के कई स्कूलों में चीनी भाषा सीखना हुआ अनिवार्य
Next articleपेट्रोल, डीजल के दाम में आई लगातार चौथे दिन गिरावट