Home National धोनी को सन्यांस लेने की ज़रूरत अभी नहीं, उनके दोस्त ने उनकी...

धोनी को सन्यांस लेने की ज़रूरत अभी नहीं, उनके दोस्त ने उनकी रिटायरमेंट की अफवाओं को खारिज किया

623
0
  • विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत, न्यूजीलैंड से हार गया था
  • इसके बाद से खेल जगत में धोनी के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी
  • हालांकि कपिल देव और लता मंगेशकर जैसी हस्तियों ने धोनी को रिटायर नहीं होने को कहा
  • जबकि गौतम गंभीर समेत कुछ खिलाड़ियों ने कहा- धोनी को अब रिटायरमेंट के बारे में सोचना चाहिए

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट जगत में कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कई अफवाहे फैली हुई है जिसके कारण बाजार गर्म है। इस बीच माही के पुराने दोस्त और उनकी स्पोर्ट्स कंपनी के मैनेजर अरुण पांडे ने कहा- अभी धोनी का रिटायर होने का कोई प्लान नहीं है। इतने बड़े खिलाड़ी के भविष्य को लेकर इस तरह के कयास लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

दरअसल, विश्वकप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों भारतीय क्रिकेट टीम की हार से खेल जगत में धोनी के रिटायरमेंट का मुद्दा छा गया था। पांडे का यह बयान ठीक ऐसे समय आया है, जब रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम का चयन वेस्डइंडीज दौरे के लिए किया जाना है।

धोनी की स्पोर्ट्स कंपनी का काम संभालते हैं पांडे

रिपोर्ट के अनुसार एक बार धोनी की स्थिति स्पष्ट होने के बाद भारतीय टीम का चयन हो जाएगा। वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरू होना है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई जल्द ही एम.एस. धोनी से इस बारे में बात करेगी। पांडे, धोनी के साथ लंबे समय से जुड़े हुए हैं। वे उनकी स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी का काम भी संभालते हैं।

धोनी ने आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में भारत को जीत दिलाई

धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में जीत दिलवाई। इनमें विश्वकप, टी-20 विश्वकप और चैंपियंस ट्राफी शामिल है। धोनी ने पिछली पारी सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी। इसमें उन्होंने 50 रन बनाए थे। इस पारी को सराहा गया था। हालांकि भारत यह मैच हार गया। मार्टिन गप्टिल के सीधे थ्रो से धोनी रन आउट हो गए थे। भारत का विश्वकप का सफर समाप्त हो गया था।

धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे खेले

इससे पहले धोनी और रवींद्र जडेजा ने 116 रनों की साझेदारी कर भारतीय प्रशंसकों के बीच एक बार फिर जीत की उम्मीद जगाई थी। भारत इस मैच में 240 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट, 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने 10,773 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50 से ज्यादा रहा। टेस्ट मैचों में धोनी ने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए है

Previous articleडीयू एंट्रेंस काउंसलिंग शेड्यूल जारी, लिंक पर क्लिक करें और सीधे रिजल्ट देखें
Next articleपीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे पसंद किये जाने वाले पहले भारतीय