Home Agra News नगर निगम की लापरवाही से लोग परेशान, मदिया कटरा पर जलभराव

नगर निगम की लापरवाही से लोग परेशान, मदिया कटरा पर जलभराव

1287
0

आगरा। नगर निगम द्वारा भारी मात्रा में गंगा जल का नुकसान होने से लोगो को दिक्कत का सामना उठाना पड़ रहा है जिसके चलते मदिया कटरा पर सीवर लाइन टूटने की वजह से सड़कों,नालों, दुकानों आदि में पानी भर जाता है जिस कारण मदिया कटरा पर भयानक जाम की स्थति से लोगो को काफी दिकत्तो का सामना करना पड़ता है, परन्तु निगम अधिकारी अपने में ही मस्त है। कई लोगों का कहना है की कई बार अधिकारियों व पार्षदो से समस्या के निपटारे के लिए अपील कर चुके है परन्तु अपीलों को नज़र अंदाज़ किया जा रहा है इससे बिमारी का खतरा भी लोगों को परेशान कर रहा है। वहीं, नगर निगम इस मसले पर नींद में दिख रहा है। इसमें शासन-प्रशासन की लापरवाही है की आम जनमानस को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

निगम अधिकारी अपने में मस्त

नगर निगम इस मसले पर नींद में दिख रहा है। इसमें शासन प्रशासन लापरवाह है जिसमे आम जनमानस को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है सदन में पार्षदों ने जल निगम, जल कल विभाग के अधिकारियों की लापरवाही और जनता की परेशानियों को लेकर जवाब मांगा।नगर निगम के मिनी सदन में बुधवार को शहरवासियों की मूलभूत सुविधाओं सीवर, सड़क, पानी और सफाई , शहर की जनता इन समस्याओं से लगातार जूझ रही है।समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। शिकायत किये जाने के बाद अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते है।

जनता को कैसे दिखाएं मुंह 

शहर में इन दिनों हाल कुछ ऐसा है कि सड़के किसी भी एरिया की चलने लायक नहीं रह गयी है। शहर के ज्यादातर इलाकों में सीवर ओवरफ्लो, चोक की समस्या बनी हुई है। वाटर सप्लाई में सीवर का पानी आ रहा है। सफाई के लाखों दावे के बाद भी शहर में गंदगी का राज चल रहा है। ऐसी स्थिति में जनता के सामने अधिकारियों से ज्यादा जवाबदेही जन प्रतिनिधियों की होती है। अपने क्षेत्र में काम करने वाले पार्षदों के सामने सबसे ज्यादा परेशानी ये है कि वह अपनी जनता को मुंह कैसे दिखाएं? नगर निगम, जलकल और जल निगम से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर जनता हमसे ही जवाब मांगती है।

Previous articleबिहार थाना क्षेत्र के उन्नाव गांव में रहने वाली सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को पेट्रोल डालकर जलाया
Next articleबौखलाए चोर ने नोट लिखा, बहुत कंजूस है रे तू, खिड़की तोड़ने की मेहनत भी नहीं मिली’