Home Entertainment ‘निकम्मा’ के जरिए फ़िल्मी जगत में वापसी करेगी शिल्पा शेट्टी

‘निकम्मा’ के जरिए फ़िल्मी जगत में वापसी करेगी शिल्पा शेट्टी

656
0


बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर में बहुत सारी हिट फिल्मे दी हैं,लेकिन काफी लम्बे समय से वह बड़े परदे से गायब थी। लेकिन लंबे वक्त बाद शिल्पा शेट्टी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपकमिंग फिल्म सेट से फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ”मैं अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हूं।

अवनि नाम की लड़की के रोल में होंगी शिल्पा
शिल्पा के अलावा अभिमन्यु दसानी और यूट्यूब स्टार शर्ली सेठिया भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। अभिमन्यु एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे हैं, ये उनकी दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्हें ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ में देखा गया था। वहीं शर्ली इसके जरिए बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म का निर्देशन शब्बीर खान कर रहे हैं। शिल्पा रोल के बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन उन्होंने खुद अपने किरदार का नाम सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वह अवनि नाम की लड़की के रोल में होंगी।

आखिरी बार शिल्पा को 2007 में आई फिल्म ‘अपने’ में देखा गया
शिल्पा इस बीच टीवी रियलिटी शोज और कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं। सुपर डांसर से लेकर नच बलिए में वह नजर आ चुकीं हैं। वहीं बीते साल ही उन्होंने हियर मी लव मी के जरिए डिजिटल दुनिया में डेब्यू भी किया था। उन्हें आखिरी बार 2007 में आई फिल्म ‘अपने’ में देखा गया था।

Previous articleआईएनएक्स मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
Next articleबिग बॉस 13 का पहला प्रोमो आया सामने