Home National न्याय योजना पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस को घेरा...

न्याय योजना पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस को घेरा कहा, सात दशकों से पार्टी ने देश को दिया धोखा

330
0

नई दिल्ली। भारत सरकार में वित्त मंत्री अरुण जेटली भाजपा के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कांग्रेस ने सात दशकों से देश को सिर्फ धोखा दिया। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि मोदी ने गरीबों के लिए बहुत काम किया है। पीएम किसान निधि योजना कई जगह लागू नहीं की गई है। गरीबों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कई योजनाएं शुरू की हैं जिन्हें कुछ राज्यों में लागू ही नहीं किया गया है। वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय योजना महज एक चुनावी धोखा है।

केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की सरकारें नहीं हैं वहां इन योजनाओं को लागू क्यों नहीं किया जा रहा है।

Previous articleप्रियंका के सामने राम जन्मभूमि मंदिर के पुजारी ने मांग- राम मंदिर निर्माण का माँगा वादा करें
Next articleपिता-पुत्र के आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI को SC का नोटिस