Home Uncategorized न्यू जर्सी के ट्रेंटन बार में हुई गोलाबारी

न्यू जर्सी के ट्रेंटन बार में हुई गोलाबारी

229
0

ग्लोबल डेस्क। न्यू जर्सी के ट्रेंटन बार में हुई गोलीबारी में 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर गोलीबारी की जानकारी मिली।

यह गोलीबारी ब्रुनस्विक एवेन्यू के 300 ब्लॉक में एक बार के बाहर हुई। यहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बार के भीतर और बाहर कई घायल व्यक्ति मिले। एक प्रवक्ता ने बताया कि 5 पुरुष और 5 महिलाओं को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की हालत नाजुक है जिसकी आपातकालीन सर्जरी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।

Previous articleगृह जनपद की VIP सीट पर फिर एक बार फिर लगा मायावती को झटका
Next articleआर्मी के पूर्व कमांडर पर आरोप, 38 साल बाद मिली सजा