
मुंबई। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्यकर्ताओं, जिनकी सामाजिक कार्य के विभिन्न क्षेत्रों में समीक्षा की गई, उन्हें उनके प्रदर्शन के लिए “विश्व शांति राजदूत” पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वोहकार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ हुज़ाफ़ा खोरिकीवाला, डॉ योगेश लखानी (सीएमडी ब्राइट एडवरटाइजिंग), फ़िल्म अभिनेता अली, सेंट्रल रेलवे बोर्ड के सदस्य संधेश यादव के साथ-साथ सोशल मीडिया टाइगर और सामाजिक कार्यकर्ता बीनू वर्गीस को इस विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संजना शाह टियाओ आर्ट गैलरी की निदेशक हैं।

सामाजिक कार्यों पर उनके काम के लिए उन्हें “विश्व शांति राजदूत” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले एक दशक से मुंबई, महाराष्ट्र एवं देश विदेश में अपने सामाजिक कार्यों के लिए मशहूर बीनू वर्गीस सोशल मीडिया में भी काफी लोकप्रिय हैं। बीनू ज्यादातर हाइवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाने के कार्य में लगे हुए हैं। इसके अलावा मुंबई, ठाणे और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर कई अवैध विदेशी कॉल सेंटर भी बंद करवा चुके हैं।