Home National पलटा मार सकता है मौसम, 25 मार्च को हो सकती है बारिश

पलटा मार सकता है मौसम, 25 मार्च को हो सकती है बारिश

1074
0

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में ठंड लगभग जा ही चुकी है। बीते कई दिनों से हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। लेकिन शुक्रवार तो हाल कुछ अलग था। यहां 22 मार्च को पारा गिरने के साथ ही, इस तारीख के तापमान ने चार साल का रिकॉर्ड तोड़ा है।

इस दिन अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.2 डिग्री और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां दिन भर धूल भरी हवाएं चलती रहीं। सुबह तेज धूप के साथ हवा के चलते मौसम सुहाना भी बना रहा। अब जानकारी है कि शनिवार को पारा फिर हल्का चढ़ेगा। 25 मार्च को बारिश हो सकती है। 26 मार्च के बाद तापमान फिर बढेगा और पारा 35 डिग्री से ऊपर चढ़ जाएगा।

बता दें कि इस साल ठंड ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं ओलों ने इस बार दिल्ली को चौंकाया है। फरवरीं के एक रोज दिल्ली में इस कदर ओले गिरे किनजारा किसी पहाड़ी इलाके सा था। सड़कें सफेद हो गईं और लोग गाड़ियों से निकलकर तस्वीरें खींचने लगे। ठंड के चलते इस साल कई लोगों ने जान भी गंवाई है हालांकि रैन बसेरों ने लोगों को बहुत सहारा दिया।

Previous articleबीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा को पुरी से मिला टिकट, तीसरी लिस्ट जारी
Next articleकांग्रेस के लिए लड़ सकती हैं चुनाव सपना चौधरी, रखी ये शर्त…