Home Uncategorized प्राकृतिक ख़ूबसूरती को खुद में समेटे लक्षद्वीप का ये आइलैंड

प्राकृतिक ख़ूबसूरती को खुद में समेटे लक्षद्वीप का ये आइलैंड

1385
0

ट्रेवल डेस्क। खुद में कई छोटे द्वीप समूहों को समेटे केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप भारत में टूरिज्म और अपने सुंदर समुंद्री नजारों के लिए तो लक्षद्वीप हमेशा ही चर्चा में रहता है लेकिन आजकल इसकी चर्चा राजनीतिक कारणों से हो रही है।

समुद्र से घिरा आइलैंड
लक्षद्वीप का खूबसूरत आइलैंड है बंगाराम द्वीप, जो खाड़ी और समुद्र से घिरा हुआ है। यह बेहद खूबसूरत और शांत स्थान है। साथ ही टूरिज्म के लिए स्वर्ग सरीखा सुंदर स्थान है। राजनीतिक वजहों के कारण चर्चा में आया यह आइलैंड केरल राज्य के कोच्चि शहर से करीब 470 किलोमीट की दूरी पर स्थित है।

सोने सी चमकती रेत का नजारा
बंगाराम आइलैंड अपने खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यह टूरिस्ट स्पॉट विदेशी सैलानियों के बीच खासा लोकप्रिय है। इसका क्रिस्टल क्लीन वॉटर, सोने-सी चमकती रेत, दूर तक फैला समुद्र, प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली। ये सब मिलकर इस द्वीप को बहुत सुंदर बनाते हैं।अगर आप समुद्र के किनारे किसी स्वर्ग सरीखी जगह पर हनीमून प्लान करना चाहते हैं तो बंगाराम द्वीप इसके लिए खास हो सकता है। आप यहां वॉटर स्पोर्ट्स को भी इंजॉय कर सकते हैं।

बंगाराम आइलैंड इतना खूबसूरत है कि आप कभी भी यहां जा सकते हैं। देश के बाकी हिस्से के बदलते मौसम का यहां ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन मॉनसून में बंगाराम द्वीप पर जाना खासा रोमांचक होता है। यह बेस्ट सीजन है यहां छुट्टियां मनाने के लिए।

Previous articleमोदी उस दुल्हन की तरह, जो काम कम और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है: नवजोत सिद्धू
Next article20 वर्षीय एक छात्र ने याचिका दायर कर दिल्ली सरकार के फैसले को चुनौती दी