Home National प्रियंका आज लखनऊ में दिखाएंगी ताकत, रोड शो में जुटेगी भारी भीड़

प्रियंका आज लखनऊ में दिखाएंगी ताकत, रोड शो में जुटेगी भारी भीड़

374
0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव का बिगुल कभी भी बज सकता है। अंदरखाने सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी मैदान में ताल ठोकने के लिए कमर कस ली है। इंतजार बस तारीखों के ऐलान तक का है।

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी आज पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। तमाम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता प्रियंका गांधी के स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं। लखनऊ में कई जगह पर प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए पोस्टर लगे हैं साथ ही तमाम पार्टी के कार्यकतार्ओं ने प्रियंका गांधी की तस्वीर वाली टी शर्ट पहनी है। खुद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने प्रियंका गांधी के इस दौरे को कांग्रेस के इतिहास का स्वर्णिम दिन बताया है।


उत्तर प्रदेश के दौरे से पहले प्रियंका गांधी ने आॅडियो संदेश जारी करके कहा कि मैं प्रियंका गांधी वाड्रा बोल रही हूं और मैं आप सभी से मिलने के लिए लखनऊ आ रही हूं। प्रियंका गांधी का यह आडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस आॅडियो में वह कहती हैं कि मेरे दिल में हमेशा आपके लिए जगह रहेगी, मैं आशा करती हूं कि हम सब मिलकर एक नई राजनीति की शुरूआत करेंगे, जिसमे आप सभी भागीदार बनेंगे। युवा दोस्त, बहनें और सबसे कमजोर व्यक्ति की आवाज सुनाई देगी।


प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए 100 से अधिक स्वागत स्थल बनाए गए हैं। कानपुर, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर, फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, बाराबंकी, फैजाबाद के लावा अन्य जगह से आए कार्यकर्ता प्रियंका गांधी का स्वागत करेंगे। प्रियंका गांधी का यह रोड शो एक रथ में निकलेगा, जिसे पंजाब से मंगाया गया है। इसमे कांग्रेस के झंडे की पट्टियां लगी हैं । प्रियंका के स्वागत के लिए लखनऊ में तमाम जगहों पर पोस्टर और होर्डिंग, बैनर लगाए गए हैं।

Previous articleअगर यादगार बनाना है ”वैलेंटाइन-डे” तो यह खबर जरूर पढ़ें
Next articleएसआईटी का गठन, दस दिन में जहरीली शराब से मौत मामले में सौंपेगी जांच