Home National प्रियंका की कार्यकर्ताओं को सीख गुटबाजी खत्म कर एजजुट हो जाओ

प्रियंका की कार्यकर्ताओं को सीख गुटबाजी खत्म कर एजजुट हो जाओ

355
0

लखनऊ। आपसी मनमुटाव भूलकर एकजुट हो जाओ, गुटबाजी न करें। काम पर ध्यान दें। यह बात कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पार्टी कार्यकतार्ओं से कही। गांधी ने कार्यकतार्ओं से आपसी मनमुटाव भूल पार्टी के लिए काम करने को कहा। प्रियंका ने लखनऊ और उन्नाव के बीच मोहनलालगंज निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय नेताओं से बात करत हुए उन्होंने कलह भूल पार्टी के लिए काम करने का वादा कराया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 लोकसभा सीटों और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिम की 39 सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है

सोमवार से यूपी के दौरे पर प्रियंका प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार से उत्तर प्रदेश क दौरा पर हैं। सोमवार को उन्होंने राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ लखनऊ में एक बड़ा रोड शो किया था। पमंगलवार को उन्होंने कार्यकतार्ओं से पहली बार बात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकतार्ओं सेएकजुट रहने का आग्रह करते हुए कहा कि किसी निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिस उम्मीदवार को चुना जाएगा, उसे गुटबाजी को छोड़कर पूरा समर्थन मिलना चाहिए।

सोमवार को किया था रोड शो कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद सोमवार को प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंची। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक कही जा रहीं प्रियंका गांधी ने लखनऊ में रोड शो किया। उनके रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ,ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए हैं।

प्रियंका गांधी का रोड शो एयरपोर्ट से पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तक चला। इस रोड शो के लिए लगभग 12 किलोमीटर लंबा रास्ता तय किया। रोड शो को इस साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी माना जा रहा है। इस रोड शो में पूरी सड़क कांग्रेस कार्यकतार्ओं से भरी दिखाई पड़ी। इस दौरान रोड शो की बस पर राफेल का फोटो लगाया गया। इस दौरान राहुल गांधी ने लगातार नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और चौकीदार चोर है के नारे भी जनता से लगवाए।

Previous articleराष्ट्रीय राजधानी में आज दहाड़ेगी बंगाल की शेरनी, केजरीवाल सहित समूचा विपक्ष पीएम मोदी को घेरेगा
Next articleमनोज अलीगढ़ी पर हुए हमले के प्रकरण में प्रेस कांउसिंल ने प्रमुख सचिव को किया तलब