Home National भारत में कोरोना वायरस के 271 मामलों की पुष्टि, अब तक चार...

भारत में कोरोना वायरस के 271 मामलों की पुष्टि, अब तक चार लोगों की मौत

930
0

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 271 मामलों की पुष्टि हो गई है। देश में कोरोना से अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई है। 15,701 सैंपल टेस्ट हुए हैं। ये आंकड़े 21 मार्च 2020 सुबह 10 बजे तक के हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार एक दिन में 11 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ लोग विदेश से आए हैं। तीन लोग इनसे संपर्क में आकर संक्रमित हो गए हैं।

  • भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने की कोरोना वायरस के 271 मामलों की पुष्टि
  • 21 मार्च 2020 सुबह 10 बजे तक 15,701 सैंपल टेस्ट हुए हैं, चार की मौत हो गयी है

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार भारत में अभी तक कोरोना वायरस के 271 मामलों की पुष्टि हो गई है। देश में कोरोना से अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई है। 15,701 सैंपल टेस्ट हुए हैं। ये आंकड़े 21 मार्च 2020 सुबह 10 बजे तक के हैं। नागपुर में नगर निगम आयुक्त तुकाराम मुंडे ने स्थिति की समीक्षा करने के लिए शहर के बाजार क्षेत्र का दौरा किया। शहर में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले प्रतिष्ठानों को छोड़कर सभी निजी और कॉरपोरेट प्रतिष्ठानों को कोरोना वायरस के मद्देनजर बंद रहने का आदेश दिया गया है।मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेसवे पर आज सामान्य से कम यातायात देखने को मिला है। बता दें कि कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है। एक दिन में 11 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ लोग विदेश से आए हैं। तीन लोग इनसे संपर्क में आकर संक्रमित हो गए हैं।
नोएडा में कोरोना वायरस के एक और मरीज की पुष्टि हो गई है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम बीएन सिंह के अनुसार सेक्टर 74 के सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। डीएम बीएन सिंह ने आज से 23 मार्च तक सोसायटी परिसर को सील करने का आदेश दिया। इसके अलावा यहां के निवासियों ने अपने आवास पर रहने का आदेश दिया है। नोएडा में मरीजों की संख्या 5 हो गई है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि कोरोना वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है। हमारे पास राज्य में आवश्यक वस्तुओं और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक है। अनावष्यक सामान खरीदने के लिए दुकानों पर न जाएं और वस्तुओं की जमाखोरी न करें।

Previous articleजनता कर्फ्यू : रविवार को 3700 ट्रेनें, दिल्ली मेट्रो और 1000 उड़ानें रद
Next articleयोगी का बड़ा ऐलान : श्रमिकों को प्रतिमाह 1000 रुपये, बीपीएल को मुफ्त राशन