Home National मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

52
0

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की शुक्रवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार प्रदेश में सूखे प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए निकले थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर की गया में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। नीतीश कुमार समेत हेलीकॉप्टर में सवार तमाम लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हेलीकॉप्टर की मौसम खराब होने की वजह से गया में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। मुख्यमंत्री प्रदेश में सूखे की स्थिति का जायजा लेने निकले थे। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद नीतीश कुमार सड़क मार्ग से पटना लौट गए हैं।

हालही में नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार का गठन किया। ऐसे में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 16 अगस्त को मंत्रिमंडल का विस्तार भी हो गया। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्री कार्तिकेय सिंह और लेशी सिंह को लेकर घमासान मचा हुआ है।

Previous articleमहंगाई को लेकर कांग्रेस नेता कर रहे हैं केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश
Next articleभाजपा पर जमकर हमला बोला,राघव चड्ढा