Home National मौसम हुआ बेईमान, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार

मौसम हुआ बेईमान, दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश के आसार

665
0

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को ठंड से अभी राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित उत्तर पश्चिमी इलाकों में अगले 36 घंटों तक कोहरा, बारिश और शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह हल्की धूप दिखाई दी और तापमान भी 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा लेकिन अगले कुछ घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
इसके पहले, दिल्ली में रविवार को सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही थीं।

इस बीच न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आए तूफान के कारण 18 फरवरी को इसका प्रभाव उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में दिखने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज: मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री सेल्यियस रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्यियस तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आसमान में हल्के बादल भी दिखाई दे सकते हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी भी हो सकती है। साथ ही कुछ इलाकों में बारिश होने की आशंका जताई गई है।

सोमवार से हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात, बारिश और ओलावृष्टि का पूवार्नुमान व्यक्त किया गया है। बारिश के चलते 18 फरवरी से रात के तापमान में गिरावट आएगी और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री पर सिमट सकता है।

ठंड के चलते दिल्ली के रैन बसेरे भरे हुए हैं। बाहर से काम के लिए दिल्ली आने वाले बेघर लोगों को इन रैन बसेरों का सहारा है। ये लोग पूरी रात रैन बसेरों में गुजारते हैं।

Previous articleरजनीकांत के चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर कमल हसन का तंज, जानिये क्या कहा..
Next articleमत दो मौका, मिटा दो अब मौत के इन सौदागरों हस्ती