Home Sports रोहित शर्मा जल्द टीम इंडिया में होंगे शामिल, आई ये खबर

रोहित शर्मा जल्द टीम इंडिया में होंगे शामिल, आई ये खबर

197
0

नई दिल्ली। चोटिल हुए रोहित शर्मा अब ठीक हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर टीम इंडिया को बड़ी राहत मिली है. टीम इंडिया के स्टार ओपनर रोहित शर्मा ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। रोहित शर्मा अब 12 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। रोहित शर्मा हालांकि टीम इंडिया के लिए कितने टेस्ट खेलेंगे इस पर स्थिति साफ नहीं हैं। रोहित शर्मा पिछले 20 दिनों से नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे। इससे पहले 20 नवंबर को रोहित शर्मा एनसीए में फिटनेस टेस्ट से गुजरे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा ने आज सुबह ही फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। रोहित शर्मा हालांकि अभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चारों टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया में क्वारंटीन के बेहद सख्त नियम हैं। रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद 14 दिन तक क्वारंटीन रहना होगा। ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा आखिरी दो टेस्ट के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 9 जनवरी से खेला जाना है। फ़िलहाल रोहित शर्मा के फिट होने से टीम इंडिया ने जहां रहत की सांस ली है, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए रोहित शर्मा कड़ी चुनौती साबित होंगे।

Previous articleफिक्की के नये प्रेसिडेंट बनने जा रहे हैं ये पूर्व पत्रकार
Next articleउड़ान संस्था ने 2021 के कैलेंडर में दर्ज की महिला सशक्तिकरण की छाप