Home International लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्स ने दोनों पैर खो चुके कछुए के...

लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉक्टर्स ने दोनों पैर खो चुके कछुए के लिए बनाई स्पेशल व्हीलचेयर

355
0

ग्लोबल डेस्क। लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वेटरनरी डॉक्टर्स ने अपने पीछे के दोनों पैर खो चुके एक कछुए को नया जीवन दिया। अब वह आराम से चल सकता है। दरअसल, पेड्रो को जब गोद लिया था, तब वह पीछे का एक पैर खो चुका था। कुछ महीनों बाद वह घर से गायब हो गया। लौटा तो दूसरा पैर भी नहीं था। हालांकि, वह अपने मालिक के घर पहुंचने में कामयाब रहा।

मालिक पेड्रो को लेकर बैटन रूज स्थित लुसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वेटरनरी मेडिसिन पहुंचा। डॉक्टर्स ने बताया कि पहले तो हमें इस समस्या का हल नजर नहीं आया। इसके बाद डॉक्टर्स को इसका हल ‘टॉय शॉप’ पर मिला। एक जूलॉजिकल इंटर्न अपने साथ एक कार किट लेकर आया। फिर सभी ने मिलकर पेड्रो के लिए एक व्हीलचेयर बनाई और उसके पिछले हिस्से में फिट भी की। अब पेड्रो दूसरे कछुए की तुलना में तेजी से चल सकता है।

Previous articleNCR में 2 साल में घरों की बिक्री 88% बढ़ी
Next articleNATA एडमिट कार्ड 2019 जारी, लिंक देखें