Home National साउथ अफ्रीका से जीतने के बाद, दुगने जोश के साथ उतरेगी मैदान...

साउथ अफ्रीका से जीतने के बाद, दुगने जोश के साथ उतरेगी मैदान पर टीम इंडिया

329
0

स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप के 14वें मैच में ओवल के ग्राउंड पर थोड़ी देर में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें 20 साल बाद इग्लैंड के मैदान पर खेलेंगी। पिछली बार 1999 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में 8 साल से नहीं जीत सकी है। उसे पिछली जीत 2011 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में मिली थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2015 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को हराया था।

इंग्लैंड के मैदान पर दोनों टीमों के बीच यह चौथा मुकाबला होगा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 13 जून 1983 को 162 रन से हराया था। इसके सात दिन बाद ही भारत ने उसे 118 रन से हरा दिया। वहीं, 4 जून 1999 को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 77 रन से हराया था।

भारत औरऑस्ट्रेलिया होंगी आमने-सामने

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 136 मैच हुए। इनमें ऑस्ट्रेलियाई टीम 77 में जीती। भारत को 49 मैच में सफलता मिली। 10 मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला। टीम इंडिया इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50वीं जीत दर्ज करना चाहेगी। वर्ल्ड कप में 11 बार दोनों टीमें आमने-सामने हो चुकी हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। उसने 8 मैच जीते। भारत को सिर्फ तीन में सफलता मिली।

दोनों टीमें :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स केरी, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्माना ख्वाजा, नाथन लियोन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, मिशेल स्टार्क, मार्क्स स्टोइनिस, एडम जम्पा।

Previous article‘राइजिंग स्टार 3’ के विजेता आफताब हैं सलमान के फैन
Next articleअच्छे फिक्स्ड रिटर्न के लिए निवेश के 5 बेहतरीन ऑप्शन,पीपीएफ के आलावा