Home Business 2 महीने में शेयर मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट:872...

2 महीने में शेयर मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट:872 अंक गिरा सेंसेक्स,ITC ने 52 हफ्ते के लिए बनाया हाई लेवल

138
0

भारतीय शेयर मार्केट में आज बिकवाली देखने को मिली। आज के कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों इंडेक्‍स में बड़ी गिरावट देखी गई है। सेंसेक्‍स 800 अंकों से ज्‍यादा टूटा जबकि निफ्टी भी 17500 के नीचे पहुंचा। निफ्टी सेक्टोरल इंडेक्स में भी बिकवाली देखने को मिली। बैंक, ऑटो, IT और फाइनेंशियल शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

निफ्टी पर ये सभी इंडेक्‍स करीब 2% कमजोर हुए। रियल्‍टी इंडेक्‍स में 2.5% गिरावट रही। मेटल और फार्मा इंडेक्‍स भी कमजोर हुए। सेंसेक्‍स में 872 अंकों की गिरावट के साथ 58,773.87 पर जबकि निफ्टी में 268 अंकों की कमजोरी के साथ 17491 पर बंद हुआ है। हैवीवेट शेयरों में बिकवाली रही। सेंसेक्‍स 30 के 28 शेयर गिरावट में बंद हुए। आज के टॉप लूजर्स में टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, LT, विप्रो, बजाज फाइनेंस, कोटक महिद्रा बैंक शामिल हैं।

अमेरिकी बाजार में गिरावट
शुक्रवार की बिकवाली के बाद अमेरिकी स्‍टॉक फ्यूचर्स कमजोर नजर आए हैं। इसके पहले शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट रही। शुक्रवार को S&P 500 इंडेक्‍स में 1.29% गिरावट रही और यह 4,228.48 के स्‍तर पर बंद हुआ। डाउ जोन्स में 292 अंकों की कमजोरी देखने को मिली और यह 33,706.74 के लेवल पर बंद हुआ। नैस्‍डेक में 2% गिरावट रही और यह 12,705.22 के लेवल पर बंद हुआ।

Previous articleशिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,”जांच कमेटी का गठन”
Next articleकॉन्ट्रोवर्सी पर रिएक्ट कर विजय देवरकोंडा बोले- डियर कॉमरेड देखने मैं बुर्का पहनकर थिएटर गया था