Home State 59 वर्षीय बेनेट रिबेलो की हत्या की आरोपी लड़की नाबालिग

59 वर्षीय बेनेट रिबेलो की हत्या की आरोपी लड़की नाबालिग

384
0

मुंबई । मतीन हफीज, माहिम सूटकेस हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने नया खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, 59 वर्षीय बेनेट रिबेलो की हत्या की आरोपी लड़की नाबालिग है। इससे पहले उसकी उम्र 19 साल बताई जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, उसके जन्‍म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के मुताबिक उसका जन्म 21 जुलाई 2002 को हुआ है। इस हिसाब से उसकी उम्र 17 साल और छह महीने है। रविवार को स्‍थानीय अदालत ने पुलिस से उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने को कहा है। पुलिस उसकी उम्र का निर्धारण करने के लिए उसका मेडिकल करने पर विचार कर रही है।

गौरतलब है कि 2 दिसंबर को माहिम दरगाह के पीछे संगीतकार बेनेट रिबेलो के शरीर के कुछ टुकड़े एक सूटकेस में पाए गए थे। उसके कपड़ों पर लगे लेबल की मदद से पुलिस ने शव की पहचान की थी। पांच दिनों बाद क्राइम ब्रांच ने लड़की को उसके 16 साल के दोस्‍त के साथ अरेस्‍ट किया था। पूछताछ में पता चला था कि दोनों ने रिबेलो के शरीर के टुकड़े करके तीन सूटकेसों में बंद करके नदी में बहा दिया था। लड़की खुद को रिबेलो की गोदी ली हुई बेटी बताती है।

Previous article‘बृज रत्न अवार्ड 2019’, के बोर्ड ऑफ़ ज्यूरी की बैठक संपन्न, शीघ्र होगी अवार्डियों की घोषणा।
Next articleलखनऊ के नदवा कॉलेज के गेट पर छात्रों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फ़ाके