Home National आदित्य एल-1 ने ली पहली सेल्फी, दिखा पृथ्वी और चंद्रमा का अद्भुत...

आदित्य एल-1 ने ली पहली सेल्फी, दिखा पृथ्वी और चंद्रमा का अद्भुत नजारा

101
0

मिशन चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने अब तक कई तस्वीरें साझा की है। लेकिन अब सौर मिशन पर निकले आदित्य एल-1 ने पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीर भेजी है। फोटो में चन्द्रमा भी दिखाई दे रहा है। इसरो ने इसका एक वीडियो साझा किया है।

पृथ्वी की कक्षा दूसरी बार बदली
लॉन्चिंग के बाद से Aditya L1 दो बार पृथ्वी की कक्षा (ऑर्बिट) बदल चुका है। आदित्य एल-1 अब आगे बढ़ते हुए 245 किमी x 22459 किमी की कक्षा से निकलकर 282 किमी x 40225 किमी में पहुंच चुका है। इसरो ने सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि सेल्फी में VELC (विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ) और SUIT (सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर) उपकरण दिखाई दे रहे हैं। ये दोनों उपकरण 4 सितंबर को भी आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखे गए थे। इसरो ने इसकी एक वीडियो भी जारी किया है।

आपको वता दें कि इसरो ने श्रीहरिकोटा से 2 सितंबर को सोलर मिशन आदित्य एल-1 को लॉन्च किया था। आदित्य एल-1 को सूर्य पृथ्वी के बीच स्थित एल-1 प्वाइंट पर स्थापित किया जाना है। आदित्य एल-1 को अपनी मंजिल तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। इसके बाद ही आदित्य एल-1 सूर्य पर रिसर्च शुरू कर पाएगा।

Previous articleबंद कमरे में खून से लथपथ पड़ा था युवक, 10 मिनट में पहुंची पुलिस और फिर…
Next articleवायरल हुआ परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का वेडिंग कार्ड, इस होटल में होगा शाही जश्न