Home Sports 214 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 25 रन पर तीन...

214 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका ने 25 रन पर तीन विकेट गवाए

36
0

कोलम्बो। एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम का दूसरा मैच श्रीलंका के साथ है। टीम इंडिया यह मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की कोशिश भी यह मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को 214 रन का टारगेट दिया है।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए हैं। टीम इंडिया एशिया कप 2023 में दूसरी बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 49.1 ओवर में 213 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। वहीं, लोकेश राहुल ने 39, ईशान किशन ने 33 और अक्षर पटेल ने 26 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच विकेट झटके। वहीं, चरिथ असालंका को चार विकेट मिले। आखिरी विकेट महीष तीक्ष्णा के नाम रहा। भारत के सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए।

श्रीलंका टीम ने 214 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 7 रन के स्कोर पर पहला विकेट गवां दिया। पाथुम निसांका सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। 25 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है। कुसल मेंडिस 16 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। तीसरा विकेट भी 25 रन पर गिर चुका है। दिमुथ करुणारत्ने को मोहम्मद सिराज ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 18 गेंद में दो रन बनाए। अब सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं।

Previous articleकोर्ट ने खारिज की पूर्व मुख्यमंत्री नायडू की हाउस अरेस्ट याचिका, भ्रष्टाचार का है आरोप
Next articleI.N.D.I.A गठबंधन की समन्वय समिति की पहली बैठक आज, TMC के आलावा सभी होंगे शामिल