Home International अमेरिका में छाए धोनी, डोनाल्ड ट्रंप के साथ खेला गोल्फ

अमेरिका में छाए धोनी, डोनाल्ड ट्रंप के साथ खेला गोल्फ

140
0

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपने दोस्तों के साथ अमेरिका में छुट्टी मना रहे हैं। धोनी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का गोल्फ खेलते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। धोनी न्यू जर्सी में ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलते हुए दिखाई दिए।

ट्रंप के साथ धोनी ने खिंचवाई तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में धोनी को गोल्फ शॉट खेल रहे हैं जबकि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति उस शॉट को देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। धोनी ने अपने लंबे बालों वाले लुक में ट्रंप के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई। इस तस्वीर में ट्रंप ने लाल रंग की टोपी पहनी हुई है। डोनाल्ड ट्रंप ने धोनी के लिए इस गोल्फ गेम की मेजबानी की।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अक्सर गोल्फ गेम खेलना पसंद करते हैं। इससे पहले धोनी का एक वीडियो भी सामने आया था जब वह यूएस ओपन 2023 में कार्लोस अलकराज और ज्वेरेव के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे थे। इस मुकाबले में अलकराज ने जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

Previous articleपहले दिन कमाई में जवान ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कर दी इतने करोड़ की कमाई
Next article10 सितंबर तक मुश्किल रहेगा आगरा से दिल्ली का सफर, ये है वजह