Home Regional संसद में बोलने से रोकने का षड्यंत्र हैं निष्कासन

संसद में बोलने से रोकने का षड्यंत्र हैं निष्कासन

139
0
  • जिला कांग्रेस कमेटी ने हनुमान चौराहे पर गाँधी दर्शन के सामने किया संकल्प सत्याग्रह

जैसलमेर। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय हनुमान चौराहे पर गाँधी दर्शन के सामने एक दिवसीय संकल्प सत्याग्रह किया गया।

वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध आयोजित इस सत्याग्रह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता के कारण देश की संसद को बंधक बनाए हुए हैं। सरकार की नीतियों का मुखरता से विरोध करने वाले एकमात्र विपक्ष की आवाज बने राहुल गांधी को पहले संसद के भीतर बोलने से रोकना और फिर षड्यंत्र रचकर उनकी सदस्यता रद्द करना सरकार की तानाशाही प्रवति को उजागर कर दी है।

कांग्रेस ने की सदैव मूल्यों की राजनीति
धरने में शामिल जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदेव ने कहा कि वर्तमान सरकार कांग्रेस व राहुल गांधी की लोकप्रियता से डरी हुई है। वरिष्ठ नेत्री सुनीता भाटी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव मूल्यों की राजनीति की है। वर्तमान सरकार की ओछी मानसिकता साफ दिखाई दे रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जानब खां ने कहा कि वर्तमान सरकार के भीतर का राम मृत प्राय हैं उनसे भलाई की उम्मीद बेमानी है।

संकल्प सत्याग्रह में रहे मौजूद
संकल्प सत्याग्रह को भूपेंद्र बारूपाल, जनक सिंह भाटी, सुमार खां कंधारी, सम मुराद फकीर, उम्मेद सिंह नरावत, दुर्जन सिंह भाटी, द्वारका राम माली, रूपचंद सोनी, रतनाराम भील, जेठाराम सोनी, वैध हरिवंश व्यास, एडवोकेट महेन्द्र वीरा, काने खान, जितेन्द्र सिसोदिया, शंकर सिंह करड़ा, सुरेंद्र खत्री, गोप सिंह, शुभम व्यास, डूंगरा राम दबड़ी, हाफिज खान खुईयाला, नारायण दान, तिलोक तिवाड़ी, प्रेम भार्गव आदि ने सम्बोधित किया। उक्त संकल्प सत्याग्रह में राण जी चौधरी, धर्मेंद्र आचार्य, कमलेश छंगाणी, मीठालाल मोहता, कादर खान, छोटू खान कंधारी, धनश्याम सिंह राहड़, प्रमोद जगाणी, विजय बिस्सा, चन्दणाराम सैन, गीता बोरावट, नीरु भाटी, कंचन बारसा, दुर्गा पंवार, परमेश्वरी राठौड़, कविता देवी, देवराज, जैनाराम सत्याग्रही, पीयुष गिरी गोस्वामी, सलिम खान, मंगल भाटी धोबी, खेताराम ईणखिंया, रानु गोयल, जाकिर हुसैन चड़वा, कालू राम ओड, नेमीचंद भार्गव, रमेश भार्गव, प्रताप दैया, महेंद्र सिंह चौहान, वासुदेव छंगाणी आदि मौजूद रहे।

Previous articleजयकारों व मंगल गीतों के बीच निकली कलश यात्रा
Next articleमोटे अनाज को प्रोत्साहित करने को किया प्रेरित