Home Agra News ताजमहल के दीवाने हुए इंडोनेशिया प्रेसिडेंट के बेटे और बहु, छूकर देखीं...

ताजमहल के दीवाने हुए इंडोनेशिया प्रेसिडेंट के बेटे और बहु, छूकर देखीं संगमरमर की कलाकृतियां

93
0

आगरा। जी-20 सम्मेलन में आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे कीसेंग पैनरेपए और बहु ने शनिवार को ताज का दीदार किया। दोनों ने बारिश में खुशनुमा मौसम में ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल का इतिहास दोनों को बेहद पसंद आया। उन्होंने संगमरमर पर उकेरी आकृतियों को छूकर देखा और मुख्य गुंबद से यमुना को निहारा। दोनों ही शाही मस्जिद से लेकर स्मारक का चप्पा-चप्पा देख अभिभूत नजर आए।

जी-20 सम्मेलन में विदेशी मेहमान ताजमहल के दीदार के लिए आज से आना शुरू हो गए हैं। आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के पुत्र कीसेंग पैनरेपए और पुत्रवधू के साथ प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ताजमहल के दीदार करने के लिए पहुंचे। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों के ताज में प्रवेश कराया गया। ताज की स्थापत्य कला, शाहजहां और मुमताज का इतिहास जाना। फिर मुख्य गुंबद पर उन्होंने मुमताज और शाहजहां की कब्र देखी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विदेशी मेहमानों के ताजमहल भ्रमण के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी उनकी सुरक्षा में तैनात रहे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ही कासेंग पंगारेप ने अपनी धर्म पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान इन लम्हों और पलों को यादगार बनाने के लिए उन्होंने फोटो सेशन भी कराया।

Previous articleभारत-पाकिस्तान मैच की तरह बांग्लादेश और श्रीलंका मैच का भी हो ‘रिजर्व’ दिन: कोच क्रिस सिल्वरवुड
Next articleआगरा में लीजिए बॉम्बे की चौपाटी का स्वाद, इस होटल में शुरू हुआ फ़ूड फेस्टिवल