
- झूलेलाल घाट पर यमुना की आरती, वरुण देव व भूमि पूजन के साथ महोत्सव की तैयारियां प्रारम्भ हो गईं
आगरा। वरुण देव व भूमि पूजन के साथ सिंधुनगरी महोत्सव की तैयारियां भी प्रारम्भ हो गईं। बल्केश्वर स्थित झूलेलाल घाट पर मंगलवार को विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर यमुना मैया की आरती की गई। पं. गौरी शंकर महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कराया। सर्वप्रथम भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
शहीद हेमू कालानी की झांकी सजेगी
23 मार्च को राष्ट्रीय सिंधी महासंघ द्वारा केन्द्रीय कार्यक्रम 25वां भव्य भगवान झूलेलाल ज्योति (बहराणा साहब की ज्योति) विसर्जन व सिंधुनगरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सिंधु नगरी महोत्सव में वाटर वर्क्स से लेकर बल्केश्वर घाट तक शहीदों के नाम से कई तरुण द्वार सजाए जाएंगे। अमर शहीद हेमू कालानी जन्मशताब्दी होने के उपलक्ष्य में शहीद हेमू कालानी की भव्य झांकी सजेगी। 25वां महोत्सव होने के उपलक्ष्य में 25 ज्योतियों की नाव बनाकर सामूहिक विसर्जन किया जाएगा।
इस अवसर पर रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक श्याम भोजवानी, जितेन्द्र त्रिलोकानी, नन्दलाल आसवानी, रामचंद्र हंसानी, गिरधारीलाल करमचंदानी, राजू खेमानी, खेमचंद तेजानी, महेश कुमार मदनानी, प्रकाश केशवानी, राजा सुखनानी, यशपाल कसरानी, हर्षिल भोजवानी, जितेन्द्र पंजवानी आदि मौजूद रहे।