Home Regional कांग्रेसियों में आक्रोश, हाईवे किया जाम, पीएम का फूंका पुतला

कांग्रेसियों में आक्रोश, हाईवे किया जाम, पीएम का फूंका पुतला

280
0
  • राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने से उबाल, अबुउलाह दरगाह के सामने हाईवे किया जाम
  • पुलिस से हुई नोकझोंक, नेताओं ने कहा, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर की जा रही है साजिश

आगरा । राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अबुउलाह दरगाह के सामने हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका। पुलिस के पुतला छीनने पर कार्यकर्ता भिड़ गए। पुलिस ने लाठियां फटकारीं और कार्यकर्ताओं को घसीटकर थाने ले गए। कई कार्यकर्ता चुटैल भी हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने न्यू आगरा थाने में भी हंगामा किया। डेढ़ घंटे तक हाईवे जाम रहा, जिससे लोग परेशान रहे।

थाने में धरने पर बैठ गए कार्यकर्ता
कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे अबुउलाह दरगाह के सामने हाईवे पर धरने पर बैठ गए। इससे यातायात रुक गया। दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस पहुंची और कार्यकर्ताओं को रोड खाली करने के लिए कहा। इसी बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को आग लगा दी। पुलिसकर्मी पुतले को खींचने लगे। कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस थाने लेकर आई, इस पर कार्यकर्ताओं ने यहां भी हंगामा शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए थाने में ही धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दोपहर दो बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।

प्रधानमंत्री तानाशाही कर रहे
प्रदेश सचिव अमित सिंह और यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री तानाशाही कर रहे हैं। जो भी उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसके खिलाफ साजिश की जा रही है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू, डॉ. मधुरिमा शर्मा, दीपक शर्मा, गौरव शर्मा, नंदलाल भारती, ऋतु शर्मा, सतीश सिकरवार, अजहर वारसी आदि मौजूद रहे।

Previous articleभदावर के युवराज को मिला रामनाथ गोयनका पुरस्कार
Next articleअब प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त होकर सुशासन की ओर बढ रहा