
मुंबई। झीलों के शहर उदयपुर में एक और शाही होने जा रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और उनकी शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। उदयपुर में कपल की ग्रैंड शादी से पहले कुछ फंकशन दिल्ली में भी होने है। ऐसे मे दिल्ली में परिणीति और राघव के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। परिणीति के घर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसे दुल्हन की तरह सजा दिया गया है।
शाही शादी में होंगे शाही इंतज़ाम
राघव-परिणीति की शादी के बेहद खास इंतज़ाम किये जा रहे हैं। होटल में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। होटल सूत्रों की मानें तो, परिणीति की जिस सुइट में चूड़े की रस्म होगी, वो डायनिंग पूरी तरह से कांच का बना हुआ है। उस सुइट का एक रात का किराया का 9 से 10 लाख रुपये का है। कहा जा रहा है कि लीला में गेस्ट के लिए 8 सुइट और 80 कमरें बुक करवाये गए है।
कब क्या होगा?
23 सितंबर को सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी। शाम को संगीत का आयोजन होगा जिसमें 90s के गानों की थीम रखी गई है। अगले दिन 24 सितंबर को दोपहर में राघव की सेहराबन्दी होगी। इसके बाद बारात 2 बजे जाएगी। राघव बारातियों के साथ नाव में सवार होकर होटल लीला पैलेस पहुंचेंगे। दोपहर में जयमाला के बाद 4 बजे फेरे होंगे। इसी दिन 6 बजे के बाद विदाई और रात 8:30 बजे रिसेप्शन एंव गाला डिनर भी होगा।
क्या पहनेंगी परिणीति
24 सितंबर को परिणीति और राघव द लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधेगे जहां शादी की रस्मों के बाद एक रिसेप्शन भी होगा। परिणीति ने अपने रोका सेरेमनी के लिए मनीष मल्होत्रा का आउटफिट चुना है और उनका मनीष के घर बार-बार आना-जाना इस बात को पुख्ता करता है कि वह मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में ब्राइड बनेंगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
इस वीआईपी शादी के लिए होटल मैनेजमेंट ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। होटल के कर्मचारियों से भी कोई चीज लीक नहीं हो, इसका खास तौर पर ख्याल रखा जा रहा है। 2 दिनों के दौरान कर्मचारियों को किसी भी सूरत में होटल में अंदर स्मार्टफोन ले जाने की पाबंदी रखी गई है। होटल के रिस्पेशन मेन्यू में भी ज्यादातर पंजाबी आइटम रखे गए हैं।